#बलिया:- में कटान पीड़ितों का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का विरोध, 'मुर्दाबाद' के नारों के बीच घिरी गाड़ी#
#बलिया:- में कटान पीड़ितों का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का विरोध, 'मुर्दाबाद' के नारों के बीच घिरी गाड़ी#
#बलिया: गंगा नदी के कटान से प्रभावित ग्रामीणों के विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कटान पीड़ितों से मिलने सदर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर दियर पहुंचे थे#
#इस दौरान धरने पर बैठे कटान पीड़ितों ने मंत्री के खिलाफ "दयाशंकर सिंह मुर्दाबाद" के नारे लगाए। विरोध बढ़ने पर मंत्री की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मंत्री के काफिले को भीड़ से बाहर निकाला#
#वायरल वीडियो में विरोध कर रहे ग्रामीणों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण गंगा नदी के लगातार हो रहे कटान और उससे हो रहे नुकसान को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे हैं#

No comments