Breaking News

#लखनऊ:- अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों की आवाज़ उपमुख्यमंत्री तक पहुँची, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन#


#लखनऊ:- अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों की आवाज़ उपमुख्यमंत्री तक पहुँची, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन#

#लखनऊ: 01 जुलाई 2026। अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों और व्यापारियों के प्रति संवेदना प्रकट की। गीता गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि अग्निकांड के बाद नगर निगम और एलडीए द्वारा चलाए जा रहे सीलिंग अभियान से व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है, लेकिन बिना पर्याप्त समय दिए प्रतिष्ठानों को सील करना व्यावहारिक समाधान नहीं है#

#उन्होंने मांग की कि व्यापारियों और संस्थानों को 5 से 10 दिन का समय दिया जाए, ताकि वे अधिकृत एजेंसियों से सुरक्षा ऑडिट कराकर फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर सकें। गीता गुप्ता ने कहा कि व्यापारी पहले से ही महंगाई, मंदी, ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दंडात्मक कार्रवाई के बजाय सहयोगात्मक और सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए#

#उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी विष्णु शंकर तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी भुवनेश पांडे, सौरभ सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार, नगर निगम, एलडीए और प्रशासन से अपील की कि व्यापारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए पर्याप्त समय और सहयोग दिया जाए, ताकि "सुरक्षा भी बनी रहे और व्यापार भी चलता रहे#

No comments