#हरदोई:- हरित भविष्य' की ओर कदम: प्राथमिक विद्यालय भटेउरा में ईको क्लब का गठन, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प#
#हरदोई:- हरित भविष्य' की ओर कदम: प्राथमिक विद्यालय भटेउरा में ईको क्लब का गठन, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प#
#हरदोई: विकास खंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय भटेउरा में विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. लाल बहादुर गौतम के नेतृत्व में ईको क्लब का गठन किया गया। ईको क्लब में रेनू सिंह को कैप्टन बनाया गया। क्लब के सदस्य के रूप में अचल यादव, पायल, रिद्धिका, आयुष, अभय, हर्षिता, आयत, आमिनी और सुहानी को शामिल किया गया। वहीं श्रीमती दिव्या पाठक को क्लब का नोडल शिक्षक नामित किया गया#
#इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। सभी सदस्यों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया#
#प्रधानाध्यापक डॉ. लाल बहादुर गौतम ने कहा कि ईको क्लब के माध्यम से बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में सहायक शिक्षिका दिव्या पाठक, शिक्षा मित्र मनोज कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बेहसा देवी, सहायिका, डीएलएड प्रशिक्षु अनुष्का गौरी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे#

No comments