Breaking News

#हरदोई:- कीचड़ में डूबा विकास! मुसेपुर तौकलपुर में सड़क और गलियारे बने मुसीबत, ग्रामीण परेशान#


#हरदोई:- कीचड़ में डूबा विकास! मुसेपुर तौकलपुर में सड़क और गलियारे बने मुसीबत, ग्रामीण परेशान#

#हरदोई: जनपद के ब्लॉक बावन अंतर्गत ग्राम पंचायत मुसेपुर तौकलपुर में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। गांव की सड़क और गलियारों में कीचड़ भरा होने से ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है#

#ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन तो खर्च किया गया, लेकिन सड़क और गलियारों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है#

#ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की सड़क और गलियारों का जल्द निर्माण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। वहीं, गांव की बदहाल स्थिति विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है#

No comments