Breaking News

#हरदोई:- कान सफाई के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, टेलीकास्ट न्यूज़ की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा गिरोह#


#हरदोई:- कान सफाई के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, टेलीकास्ट न्यूज़ की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा गिरोह#


#हरदोई:- कान सफाई के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, टेलीकास्ट न्यूज़ की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा गिरोह#

#हरदोई: जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कान की सफाई के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है। आरोप है कि जालसाज कान साफ करने के बहाने पीड़ित के कान में पहले से रखा हुआ कीड़ा डाल देते थे और फिर उसे निकालकर गंभीर गंदगी होने का झांसा देकर पैसे वसूलते थे#

#मामले का खुलासा उस समय हुआ जब कलेक्ट्रेट परिसर में दो कथित ठग एक महिला को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे थे। तभी भड़ायल निवासी शैलेश और द टेलीकास्ट न्यूज़ की टीम के रिपोर्टर अखिल सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे खेल का रंगे हाथों पर्दाफाश कर दिया#

#बताया गया कि शैलेश इससे पहले भी ऐसे ही एक ठग को पकड़वाकर जेल भिजवा चुके हैं। उनकी सतर्कता और मीडिया की मौजूदगी से एक बार फिर एक महिला ठगी का शिकार होने से बच गई#

#स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा#

#यह ठगी केवल पैसों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की सेहत के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है। आरोप है कि कान में डाला गया कीड़ा कई बार अंदर ही रह जाता है, जिससे संक्रमण, तेज दर्द और सुनने की क्षमता प्रभावित होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं#

#कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल#

#घटना ने जिले के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ये लोग पूरे दिन परिसर में सक्रिय रहते हैं और दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को अपना निशाना बनाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई#

No comments