#हरदोई:- डीएम ने राजकीय जिला पुस्तकालय का किया आकस्मिक निरीक्षण#
#हरदोई:- डीएम ने राजकीय जिला पुस्तकालय का किया आकस्मिक निरीक्षण#
#छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों के विषय में ली जानकारी#
#हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने राजकीय जिला पुस्तकालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय परिसर, अध्ययन कक्षों, कार्यालय कक्ष आदि का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि पुस्तकालय में मानकों के अनुरूप समस्त प्रबंध सुनिश्चित किये जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के अंदर अनुशासन का पूर्ण पालन हो। अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रखा जाय। प्रवेश के समय सदस्यता सबंधी प्रमाण की जांच अवश्य की जाय#
#जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र छात्राओं को अध्ययन हेतु मानकों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाय। पुस्तकालय में स्वच्छता हेतु समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक को निर्देशित किया कि पुस्तकालय का नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा स्वयं करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरे अनवरत रूप से संचालित रखे जाए एवं इनकी नियमित रूप से निगरानी की जाय। उन्होंने अध्ययन कर रहे छात्र छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों के विषय में जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया#
#जिलाधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं को प्रेरित किया कि पूर्ण मनोयोग से अध्ययन कर सफलता प्राप्त करें। उन्होंने छात्र छात्राओं को आश्वस्त किया कि पुस्तकालय की व्ययस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला प्रशासन के स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने लाइब्रेरी परिसर में कक्ष चिन्हित करते हुए अभ्युदय कक्षाओं के संचालन हेतु आवश्यक निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 अरविन्द कुमार पाठक, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments