Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- CHC में मरीज के तीमारदार से मारपीट, कर्मचारियों पर गंभीर आरोप#


#हरदोई:- टड़ियावां- CHC में मरीज के तीमारदार से मारपीट, कर्मचारियों पर गंभीर आरोप#

#हरदोई: टड़ियावां- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) टड़ियावां में मरीज के तीमारदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना टड़ियावां में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम रावल निवासी अनूप पुत्र गयारी अपनी पत्नी कविता को प्रसव के लिए दिनांक 3 जुलाई 2026 को CHC टड़ियावां लेकर गया था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे गर्मी के चलते अनूप अस्पताल की छत पर लेट गया। इसी दौरान वहां मौजूद CHC के कर्मचारी अनिकेत, संजीव तथा दो अन्य लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ आई महिलाओं ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया और बताया कि वे मरीज लेकर आए हैं, लेकिन आरोपितों ने उनकी एक नहीं सुनी इस दौरान अनूप को चोटें आईं और आरोपितों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने थाना टड़ियावां में प्रार्थना पत्र देकर आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है#

No comments