#हरदोई:- UPTET-2026- में बड़ा फर्जीवाड़ा, उम्र कम दिखाने के लिए दो बार हाईस्कूल पास करने वाले अभ्यर्थी पर FIR#
#हरदोई:- UPTET-2026- में बड़ा फर्जीवाड़ा, उम्र कम दिखाने के लिए दो बार हाईस्कूल पास करने वाले अभ्यर्थी पर FIR#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश- शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के दौरान हरदोई में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। शहर के आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी की पहचान संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ#
#अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं नोडल अधिकारी (प्रशासन) दीपाली भार्गव ने बताया कि कन्नौज निवासी अमित कुमार यादव की बायोमेट्रिक उपस्थिति का मिलान नहीं हो सका। जांच के दौरान अभ्यर्थी ने स्वीकार किया कि उसने प्रतियोगी परीक्षाओं में आयु कम दिखाने के उद्देश्य से हाईस्कूल की परीक्षा दो बार उत्तीर्ण की थी। आरोप है कि दोनों बार उसने नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर अलग-अलग शैक्षणिक अभिलेख तैयार कराए, ताकि पात्रता की शर्तों को पूरा कर सके#
#मामले की जानकारी मिलते ही केंद्र व्यवस्थापक ने जिला प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन के निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली शहर, हरदोई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भेज दी गई है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बायोमेट्रिक प्रणाली के जरिए हुई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के सहारे सरकारी नौकरी पाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी#

No comments