#हरदोई:- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में दिनांक 20 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निरीक्षण एवं छात्राओं से संवाद/पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों/ गतिविधियों का अनुश्रवण/ सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित#
#हरदोई:- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में दिनांक 20 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निरीक्षण एवं छात्राओं से संवाद/पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों/ गतिविधियों का अनुश्रवण/ सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित#
#समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम दिनांक 20 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जनपद / ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण सहित शैक्षिक, छात्रावास, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा उनकी शैक्षिक प्रगति, रुचियों, समस्याओं, आकांक्षाओं एवं भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन, स्वच्छता, आत्मविश्वास एवं जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा छात्राओं से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्त प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विभाग को अवगत कराया गया। समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे स्वागत गीत, प्रेरणादायी समूह गान, लोकनृत्य, लघु नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति सहित अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा शैक्षणिक व बौद्धिक प्रतियोगिताएं यथा विद्यालयों में वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन, सुलेख, काव्य पाठ एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने आत्मविश्वास के साथ भाग लिया एवं साथ ही कला एवं सृजनात्मक गतिविधियों में बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली, चित्रकला, विज्ञान मॉडल और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई, जिसकी अधिकारियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। विद्यालय में खेलकूद एवं सह-गामी क्रियाकलाप जैसे खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी व दौड़ आदि खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर खेल भावना का परिचय दिया। सभी उपस्थित अधिकारियों ने बालिकाओं के साथ खेल गतिविधियों में उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई, दिनचर्या, कैरियर के लक्ष्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बालिकाओं की सराहना किया तथा सभी बालिकाओ को जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सभी अधिकारियों ने मेस व रसोईघर की स्वच्छता का अवलोकन किया गया तथा मीनू के अनुसार भोजन की पौष्टिक गुणवत्ता की पहचान की गयी और समस्त बालिकाओ के मध्य स्नेहपूर्वक तिथि सहभोज किया गया#
#इस कार्यक्रम का उद्देश्य आवासीय विद्यालयों में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ बालिकाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास, सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता शिक्षा को सुदृढ़ किया गया#


No comments