#लखनऊ:- अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, 2.41 लाख से ज्यादा ई-नोटिस जारी#
#लखनऊ:- अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, 2.41 लाख से ज्यादा ई-नोटिस जारी#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है। आईएमएसएस के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है और उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जा रही है#
#सरकार के मुताबिक अब तक 2.41 लाख से अधिक ई-नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि विभाग ने करीब 756 करोड़ रुपये की वसूली की है। अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए एआई आधारित चेकगेट, आरएफआईडी टैग और कमांड सेंटर के जरिए वाहनों की निगरानी की जा रही है। डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से खनन और परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ राजस्व में भी वृद्धि का दावा किया गया है#

No comments