#हरदोई:- सुरसा- इच्छनापुर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति गीतों से गूंजा विद्यालय परिसर#
#हरदोई:- सुरसा- इच्छनापुर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति गीतों से गूंजा विद्यालय परिसर#
#हरदोई: सुरसा- ब्लॉक के श्री लालता प्रसाद श्रीधर विद्या पीठ इंटर कॉलेज, इच्छनापुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इकबाल नारायण ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा#
#कार्यक्रम में छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भक्ति एवं आध्यात्मिक गीतों की भी प्रस्तुतियां हुईं। आमंत्रित अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के महान शहीदों को नमन किया। सत्यपाल सिंह, आशुतोष दीक्षित, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह चंदेल, अभिषेक सिंह, प्रदीप मिश्रा, अशोक सिंह आजाद एवं अभिषेक दीक्षित ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सनातन संस्कृति और मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया#
#विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश चंद्र ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के संस्थापक बालेश्वर मिश्र ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से वह विद्यालय के विकास का कार्य आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी प्राथमिकता बेहतर विद्यालय प्रबंधन के साथ विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर रहे हैं#
#कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इनमें वैकुंठ नारायण, जगत नारायण, सुरेश नारायण, सूर्य नारायण, देवेंद्र नाथ पांडेय, संतोष, विपिन बिहारी, धरनी रमण, राजकुमार द्विवेदी, पारस नाथ, ग्राम प्रधान आशीष कुमार, अंबरीश, सर्वोदय सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे#
#कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनव दीक्षित ने किया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अतिथियों और क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला#

No comments