#कन्नौज:- ड्यूटी में लापरवाही पर एसपी का बड़ा एक्शन, दो महिला कांस्टेबल सस्पेंड#
#कन्नौज:- ड्यूटी में लापरवाही पर एसपी का बड़ा एक्शन, दो महिला कांस्टेबल सस्पेंड#
#कन्नौज: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी में लापरवाही बरतना दो महिला कांस्टेबलों को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबल साक्षी और उमा को निलंबित कर दिया है#
#दोनों महिला कांस्टेबल गुरसहायगंज में तैनात थीं। आरोप है कि दो महिला चोरों की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है#
#पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा#

No comments