#हरदोई:- बघौली- विद्युत चोरी की जांच करने पहुंची प्रवर्तन टीम पर हमला, जेई समेत दो घायल#
#हरदोई:- बघौली- विद्युत चोरी की जांच करने पहुंची प्रवर्तन टीम पर हमला, जेई समेत दो घायल#
#हरदोई: बघौली- थाना क्षेत्र के ग्राम गोंडाराव में विद्युत चोरी की जांच करने पहुंची प्रवर्तन टीम पर परिसर के स्वामी और उसके साथियों ने हमला कर दिया। घटना में अवर अभियंता सरफराज अहमद के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जबकि प्रवर्तन दल के मुख्य आरक्षी राजीव कुमार के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है#
#जानकारी के अनुसार, मंगलवार 25 अगस्त 2026 को करीब 10:15 बजे अवर अभियंता सरफराज अहमद अपनी प्रवर्तन टीम, वितरण खंड के अवर अभियंता अखिलेश, संविदा लाइनमैन रोशन लाल तथा विजिलेंस टीम के प्रभारी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, शिवशंकर यादव, किरन पाल सिंह और आरक्षी विमल के साथ ग्राम गोंडाराव पहुंचे थे। टीम को मुखबिर के माध्यम से गांव में विद्युत चोरी किए जाने की सूचना मिली थी।टीम ने मोनू मैरिज लॉन के स्वामी रामलखन उर्फ मोनू के मैरिज लॉन और घर की जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम को घर के अंदर जा रही विद्युत केबल संदिग्ध मिली। टीम ने परिसर स्वामी रामलखन की मौजूदगी में केबल की जांच की और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की। जांच में आरोप है कि मीटर से पहले विद्युत केबल काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मौके पर इसकी वीडियो ग्राफी कर उसे उपभोक्ता को भी दिखाया।आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर टीम के परिसर से बाहर निकलते समय रामलखन, उसके बेटे शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रवर्तन टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के सदस्यों से मोबाइल छीनने तथा उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया। इस दौरान अवर अभियंता सरफराज अहमद के दाहिने पैर में गंभीर चोट लग गई। वहीं मुख्य आरक्षी राजीव कुमार के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए#
#सूचना मिलते ही पीआरवी और बघौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपियों की तलाश में उनके घर और परिसर में दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिले।प्रकरण में अवर अभियंता सरफराज अहमद की तहरीर के आधार पर बघौली थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश और मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी#

No comments