#हरदोई:- यूजीसी, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए एवं यूजीसी रोल बैक नारों के साथ पैदल मार्च, सवर्ण आयोग के गठन की मांग/ राजवर्धन सिंह राजू वरिष्ठ एडवोकेट एवं समाजसेवी#
#हरदोई:- यूजीसी, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए एवं यूजीसी रोल बैक नारों के साथ पैदल मार्च, सवर्ण आयोग के गठन की मांग/ राजवर्धन सिंह राजू वरिष्ठ एडवोकेट एवं समाजसेवी#
#हरदोई: 31 अगस्त। शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी मांगों को लेकर सोमवार को हरदोई में सामाजिक कार्यकर्ता राजवर्धन राजू के आह्वान पर पैदल मार्च निकाला गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, बुद्धिजीवियों और अधिवक्ताओं ने मार्च में हिस्सा लिया। मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय तक पहुंचा#
#इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी से जुड़े बदलावों को वापस लेने, आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद मार्च सभा में बदल गया#
#आयोजक राजवर्धन राजू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राजवर्धन राजू ने कहा कि उनकी मांगें युवाओं और समाज के भविष्य से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ#

No comments