Breaking News

#हरदोई:- भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, पात्र किसानों को अधिकतम लाभ देने के निर्देश#


#हरदोई:- भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, पात्र किसानों को अधिकतम लाभ देने के निर्देश#

#हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और गत वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने खेत तालाब योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्जिनल बांध एवं पेरिफेरल बांध से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की और इन बांधों पर वृक्षारोपण कराने के साथ कार्यों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए#

#जिलाधिकारी ने समतलीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विकासखंडों में अभी तक समतलीकरण अथवा अन्य भूमि एवं जल संरक्षण कार्य नहीं हुए हैं, वहां चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत कराकर समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने विभाग द्वारा कराए गए सभी कार्यों का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया#

#डीएम ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, उपनिदेशक कृषि, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम इन्द्रसेन नाथ, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय डॉ. निधि राठौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे#

No comments