#हरदोई:- सरकारी योजनाओं को उद्यमियों तक पहुंचाने में हरदोई का शानदार प्रदर्शन/ सीडीओ नेहा व्याडवाल की शासन ने की सराहना#
#हरदोई:- सरकारी योजनाओं को उद्यमियों तक पहुंचाने में हरदोई का शानदार प्रदर्शन/ सीडीओ नेहा व्याडवाल की शासन ने की सराहना#
#हरदोई: सरकारी योजनाएं कागजों से निकलकर जमीन तक पहुंचें तो उसका असर दिखाई देता है। हरदोई में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के सीडीओ के प्रयासों को शासन स्तर पर भी सराहना मिली है। उत्तर प्रदेश शासन के उद्यान, रेशम एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी आईएएस नेहा व्याडवाल को पत्र भेजकर जिले में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और उद्यमियों को उनका लाभ दिलाने के प्रयासों की प्रशंसा की है#
#03 अगस्त 2026 को जारी पत्र में अपर मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 और पीएमएफएमई योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें अनुदान का लाभ दिलाया गया#
#शासन की ओर से भेजे गए पत्र में सीडीओ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई गई है कि आगे भी सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार जारी रहेगा और अधिक से अधिक उद्यमियों को सरकार की नीतियों का लाभ मिल सकेगा#
#इस प्रशंसा पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग तथा आयुक्त, लखनऊ मंडल को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।शासन की इस सराहना को हरदोई में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है#

No comments