Breaking News

#हरदोई 09 दिन तक गूंजे गणपति के जयकारे, भावभीनी आंखों से किया विसर्जन#


#हरदोई 09 दिन तक गूंजे गणपति के जयकारे, भावभीनी आंखों से किया विसर्जन#

#गणपति बाप्पा को दी गई भावुक विदाई, गंगा में हुआ विसर्जन#

#हरदोई: शहर के आवास विकास कॉलोनी में बीते 9 दिनों से चल रहे गणेश पूजनोत्सव का समापन भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ गणपति बाप्पा को विदा किया।  यह आयोजन सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामप्रकाश मिश्रा के आवास पर आयोजित किया गया था, जहाँ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पिछले 9 दिनों तक कॉलोनी में भक्ति का माहौल रहा, जिसमें प्रतिदिन सुबह-रात की आरती, सुंदरकांड पाठ, रात्रि जागरण, भंडारा एवं प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ उठाया#

#उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को गंगा जी ले जाकर पूर्ण विधि-विधान से विसर्जित किया। इस मौके पर नीरज गुप्ता, प्रताप सिंह (आईटीआई बड़े बाबू), आकाश गुप्ता, शिवहरि दीक्षित समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। हरदोई के आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश मिश्रा के आवास पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना की गई। इसके बाद नौ दिनों तक यहां गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया#

#उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और वंदना की गई। भजन-कीर्तन, जागरण, सुंदरकांड पाठ समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान गणेश से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नौ दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा का भावभीनी आंखों से विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से पूरे वर्ष सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की#

#इस अवसर पर श्री राम प्रकाश मिश्रा, आशीष मिश्रा, श्रेष्ठ मिश्रा, सात्विक मिश्रा, शिव हरि दीक्षित, प्रताप सिंह, राजकमल गुप्ता, संजीव शर्मा, आकाश गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव और यश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शिव हरि दीक्षित और संजीव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर नौ दिनों तक गणेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विसर्जन के साथ अगले वर्ष फिर गणपति बप्पा के आगमन की कामना की गई#

No comments