#सीतापुर:- कसरैला मार्ग पर दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आवागमन प्रभावित#
#सीतापुर:- कसरैला मार्ग पर दो दिन रहेगा रूट डायवर्जन, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आवागमन प्रभावित#
#सीतापुर: कसरैला मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते 8 और 9 सितंबर को रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जानकारी के अनुसार आनंदी देवी स्कूल के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज में गाटर डालने का कार्य किया जाना है। इसके चलते दोनों दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इस मार्ग पर यातायात का संचालन प्रभावित रहेगा और वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा#
#यातायात विभाग की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित समय के दौरान सीतापुर-कसरैला मार्ग पर आवागमन करते समय डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी#

No comments