Breaking News

#हरदोई:- यूजीसी नेट-जेआरएफ में हरदोई के देवेंद्र सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-2#


#हरदोई:- यूजीसी नेट-जेआरएफ में हरदोई के देवेंद्र सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-2#

#हरदोई: जिले के ग्राम सथरा निवासी देवेंद्र सिंह ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में समाजशास्त्र विषय में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की है। उन्होंने 99.98 पर्सेंटाइल प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। देवेंद्र सिंह ने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), हरदोई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई प्रथम श्रेणी में पूरी की। वर्तमान में वह लखनऊ विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र विषय में पीएचडी के लिए शोध कार्य कर रहे हैं#

#यूजीसी जेआरएफ क्वालीफाई करने के बाद उन्हें शोध कार्य के दौरान यूजीसी की शोधवृत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। इससे वह अपने शोध कार्य को आगे बढ़ा सकेंगे। देवेंद्र सिंह की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की#

No comments