#हरदोई:- में नए डीएम की प्राथमिकताएं तय, सड़क-स्वास्थ्य-अतिक्रमण पर जल्द कार्रवाई के संकेत#
#हरदोई:- में नए डीएम की प्राथमिकताएं तय, सड़क-स्वास्थ्य-अतिक्रमण पर जल्द कार्रवाई के संकेत#
#हरदोई: नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जिले की कमान संभालने के बाद अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में पत्रकारों के साथ आयोजित परिचयात्मक बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी#
#डीएम ने कहा कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच मीडिया महत्वपूर्ण सेतु का काम करता है। पत्रकारों के माध्यम से जमीनी समस्याओं और व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी प्रशासन तक पहुंचती है। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई#
#सड़कों की खराब स्थिति, मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं तथा शहर में अतिक्रमण से जुड़े सवालों पर डीएम ने कहा कि उन्हें पदभार संभाले अभी तीन दिन ही हुए हैं। वह जिले की भौगोलिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन क्षेत्रों में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे#
#डीएम ने आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे#

No comments