Breaking News

#हरदोई:- मीना दिवस पर गूंजी बालिकाओं के आत्मविश्वास और समानता की आवाज#


#हरदोई:- मीना दिवस पर गूंजी बालिकाओं के आत्मविश्वास और समानता की आवाज#

#हरदोई: विकास खंड सुरसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में मीना मंच के अंतर्गत मीना दिवस का आयोजन उत्साह, उमंग और जागरूकता के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आत्मसम्मान एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने बालिकाओं ने शिक्षा, लैंगिक समानता, बाल अधिकार, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गीत, संवाद, नाटक एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं#

#बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि बेटियों को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का अधिकार मिलना चाहिए। मीना मंच की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी बात निर्भीकता से रखने, समस्याओं को पहचानने तथा आवश्यकता पड़ने पर विश्वसनीय बड़ों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से जीवंत बना दिया#

#इस अवसर पर मंजू वर्मा, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका, जिला मास्टर ट्रेनर मीना मंच एवं ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा ने कहा कि मीना मंच बच्चों को केवल जागरूक नहीं करता, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों को समझने, अपनी आवाज उठाने और अपने सपनों को पहचानने का आत्मविश्वास देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने बालिका शिक्षा, समानता, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया# 

#विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान “बेटी पढ़ेगी, आगे बढ़ेगी- सशक्त समाज की नींव रखेगी” जैसे नारों से सकारात्मक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर शिक्षक संकुल सुभाष यादव ,शिक्षक अर्पित मिश्रा, नाज़नीन फ़ातमा, गरिमा शुक्ला, अनुदेशक सतीश यादव, रजनी देवी, सुषमा पाल रसोइया रानी, विद्या, सरला बच्चों सहित सभी मौजूद रहे#

No comments