#हरदोई:- टड़ियावां- शिवाला मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान#
#हरदोई:- टड़ियावां- शिवाला मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान#
#हरदोई: टड़ियावां- स्थित शिवाला मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लोगों द्वारा सड़क किनारे गंदगी और कूड़ा डालने से राहगीरों व श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर फैली गंदगी के कारण यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है#
#भोलेनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते पर फैली गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है#
#स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से मांग की है कि मुख्य मार्ग की नियमित सफाई कराई जाए और सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुगम रास्ता मिल सके#

No comments