Breaking News

#हरदोई:- नाली से पानी निकासी को लेकर विवाद, युवक व उसके भाई पर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप#


#हरदोई:- नाली से पानी निकासी को लेकर विवाद, युवक व उसके भाई पर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप#

#हरदोई: थाना हरियावां क्षेत्र के ग्राम संधिनावां निवासी सुनील पुत्र नन्हेलाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है#

#शिकायत के अनुसार, विनीत पुत्र रामदत्त, राधे पुत्र मंगू और केशन कुमार पुत्र शिवसरन कथित रूप से नल के पानी की निकासी वाली नाली से पानी नहीं निकलने दे रहे थे। सुनील ने बताया कि उसने 12 अगस्त 2026 को इसका विरोध किया। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब पांच बजे विपक्षीगण ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी#

#शोर सुनकर सुनील का छोटा भाई अखिलेश (32 वर्ष) उसे बचाने पहुंचा तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना में सुनील के दाहिने हाथ और उसके भाई के सीने में चोटें आई#

#सुनील के मुताबिक, शोर होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। उसने बताया कि वह अपना इलाज करा रहा था, जिसके चलते 3 सितंबर को थाना हरियावां पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया#

#पीड़ित ने मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है#

No comments