#कन्नौज:- बाढ़ के बीच ट्रैक्टर से गांव पहुंचे पुलिसकर्मी, ड्यूटी निभाने का वीडियो वायरल#
#कन्नौज:- बाढ़ के बीच ट्रैक्टर से गांव पहुंचे पुलिसकर्मी, ड्यूटी निभाने का वीडियो वायरल#
#कन्नौज: जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच ट्रैक्टर से गुजरते पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है#
#बताया जा रहा है कि CO सदर, कोतवाल और चौकी इंचार्ज सरकारी वाहन छोड़कर ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित गांवों की ओर रवाना हुए। किनारे बसे कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न होने के कारण सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित है#
#ऐसे हालात में ट्रैक्टर ही आवागमन का प्रमुख साधन बना हुआ है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी बाढ़ के पानी के बीच ट्रैक्टर से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के इस तरह मौके पर पहुंचने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है#

No comments