#हरदोई:- फर्जी अंकपत्र से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी का खुलासा, सेवाएं समाप्त, केस दर्ज#
#हरदोई:- फर्जी अंकपत्र से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी का खुलासा, सेवाएं समाप्त, केस दर्ज#
#हरदोई: विकास खंड बावन में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में हाईस्कूल का अंकपत्र फर्जी पाए जाने के बाद संबंधित कार्यकत्री कमला सिंह की संविदा सेवाएं 23 जून 2026 को समाप्त कर दी गईं। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब सीडीपीओ बावन न ने आरोपी महिला के खिलाफ बेहटा गोकुल थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है#
#बाल विकास परियोजना अधिकारी बाबन सारिका सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, सकाहा प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र पर कमला सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह उर्फ अंगद आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत थीं। उनके शैक्षणिक अभिलेखों को लेकर राजवती नाम की शिकायतकर्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कमला सिंह के हाईस्कूल के अंकपत्र की जांच कराने की मांग की गई थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर शिव संकट हरण संस्कृत महाविद्यालय, सकाहा, हरदोई के प्रधानाचार्य से अंकपत्र का सत्यापन कराया गया#
#जांच रिपोर्ट में सामने आया कि वर्ष 1988 के अनुक्रमांक 31045 पर कमला सिंह का नाम दर्ज नहीं था। इस अनुक्रमांक पर मालती पत्नी रामपाल सिंह का नाम दर्ज पाया गया। इसके बाद विभाग ने अंकपत्र को फर्जी मानते हुए कार्रवाई की। रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि कमला सिंह ने नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज प्रस्तुत किए थे#
#शिकायत और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिलाधिकारी की अनुमति के उपरांत उनकी संविदा सेवाएं 23 जून 2026 को समाप्त कर दी थीं। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीपीओ बावन सारिका सिंह ने बेहटा गोकुल थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट बृहस्पतिवार रात करीब 8:15 बजे दर्ज की गई। बेहटा गोकुल थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है#

No comments