#हरदोई वालों की जेब पर नया बोझ, लखनऊ जाने पर अब लगेगा डबल टोल#
#हरदोई वालों की जेब पर नया बोझ, लखनऊ जाने पर अब लगेगा डबल टोल#
#हरदोई: राजधानी लखनऊ जाने वाले वाहन चालकों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर रहीमाबाद के पास स्थित सहिजना टोल प्लाजा पर आज गुरुवार से टोल वसूली शुरू कर दी गई है। निर्धारित दर के अनुसार निजी कार से एक तरफ लखनऊ जाने पर 55 रुपये तथा 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर 80 रुपये टोल देना होगा। इसकी जानकारी स्थानीय रिपोर्टों में भी सामने आई है। टोल वसूली शुरू होने के बाद हरदोई और आसपास के क्षेत्रों से लखनऊ आने-जाने वाले वाहन चालकों में अतिरिक्त खर्च को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बस और ट्रक समेत अन्य व्यावसायिक वाहनों के लिए भी अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है#
#वरिष्ठ पत्रकार Aamir Kirmani ने टोल वसूली पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सहिजना में बनाया गया नया टोल प्लाजा निर्धारित 60 किलोमीटर के दायरे से जुड़े नियमों पर सवाल खड़े करता है। NHAI के उपलब्ध नियमों के अनुसार, एक ही दिशा में एक ही राष्ट्रीय राजमार्ग खंड पर दूसरे टोल प्लाजा की स्थापना सामान्यतः 60 किलोमीटर के भीतर नहीं की जानी चाहिए।
#आमिर किरमानी का कहना है कि हरदोई शहर में बाईपास का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में जिले के लोगों को राजधानी लखनऊ जाने के दौरान दो स्थानों पर टोल का भुगतान करना पड़ सकता है। उनका आरोप है कि इससे आम वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि टोल का असर केवल निजी वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। परिवहन लागत बढ़ने के कारण रोडवेज बसों और निजी वाहनों के किराए पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है#

No comments