Breaking News

#हरदोई:- भट्ठे के पास मिला अज्ञात युवक का शव, सिर-पैर में चोट के निशान, बरसात के बीच छातों के सहारे फर्ज निभाती रही खाकी, हादसा या कुछ और- जांच में जुटी पुलिस#


#हरदोई:- भट्ठे के पास मिला अज्ञात युवक का शव, सिर-पैर में चोट के निशान, बरसात के बीच छातों के सहारे फर्ज निभाती रही खाकी, हादसा या कुछ और- जांच में जुटी पुलिस#

#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज में बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर बुढ़हरिया भट्ठे के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक के सिर और पैर में चोट के निशान दिखाई देने से उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं#

#बताया गया कि बुधवार सुबह भट्ठे के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर बेनीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। काफी प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी#

#पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ग्रामीणों ने उसके सिर और पैर पर चोट के निशान होने की बात कही। शव वहां तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा बनी रही। कुछ लोगों ने सड़क हादसे की आशंका जताई, जबकि चोट के निशान को देखते हुए अन्य संभावनाओं पर भी सवाल उठाए गए#

#मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। बारिश के बीच पुलिसकर्मी छातों के सहारे घटनास्थल पर अपनी कार्रवाई करते नजर आए#

#बेनीगंज कोतवाल कौशलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी#

#पुलिस आसपास के गांवों में अज्ञात युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक वहां तक कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है#

No comments