Breaking News

#हरदोई:- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज़ाद अधिकार सेना ने घोषित किए प्रत्याशी#


#हरदोई:- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज़ाद अधिकार सेना ने घोषित किए प्रत्याशी#

#हरदोई: सदर से मोहित मिश्रा प्रधान संपादक, #गोपामऊ से दीपक कुमार व शाहाबाद से विमलेश शर्मा मैदान में#

#हरदोई: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज़ाद अधिकार सेना पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस-आईजी अमिताभ ठाकुर ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है#

#इसी क्रम में हरदोई जनपद की हरदोई सदर विधानसभा सीट से मोहित मिश्रा, 157 गोपामऊ विधानसभा से हाईकोर्ट लखनऊ के अधिवक्ता दीपक कुमार तथा शाहाबाद विधानसभा से अधिवक्ता विमलेश शर्मा को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है#

#पार्टी नेतृत्व का कहना है कि आज़ाद अधिकार सेना आगामी विधानसभा चुनाव में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही गई है#

#घोषित प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं को चिन्हित करने तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का दावा कर रहे हैं। पार्टी का फोकस शिक्षा, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की समस्याओं सहित समाज में व्याप्त अन्याय एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों पर रहेगा#

#आज़ाद अधिकार सेना के शीर्ष नेतृत्व ने आने वाले दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के संकेत दिए हैं#

No comments