Breaking News

#हरदोई:- गांधी जयंती समारोह 2026: नगर मजिस्ट्रेट ने महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के पोस्टरों का किया लोकार्पण#


#हरदोई:- गांधी जयंती समारोह 2026: नगर मजिस्ट्रेट ने महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के पोस्टरों का किया लोकार्पण#

#1 से 8 अक्टूबर तक गांधी भवन में आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं#

#बेबी शो' और 'ट्राई साइकिल रेस' के रूप में शामिल की गईं दो नई प्रतियोगिताएं#

#हरदोई: आगामी गांधी जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय गांधी भवन में आयोजित होने वाले साप्ताहिकी कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट एवं सचिव श्री संजय कुमार द्वारा महात्मा गांधी जनकल्याण समिति के विशेष पोस्टरों का भव्य लोकार्पण किया गया#

#इस वर्ष के आयोजनों को और अधिक आकर्षक तथा बाल-केंद्रित बनाने के लिए दो नई प्रतियोगिताओं—'बेबी शो' और 'ट्राई साइकिल रेस' को भी शामिल किया गया है, जिसके आधिकारिक पोस्टरों का विमोचन भी नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया#

#1 से 8 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम#

#समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन सभी विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन आगामी 1 अक्टूबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 के मध्य स्थानीय गांधी भवन में किया जाएगा। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर बच्चों और युवाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों से जोड़ना है#

#पूरे मनोयोग से प्रतिभाग करने की अपील#

#लोकार्पण के इस विशेष अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार ने हरदोई जनपदवासियों, कलेक्ट्रेट कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इन कार्यक्रमों में पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि बापू के सत्य और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में ये प्रतियोगिताएं एक सशक्त माध्यम बनेंगी#

#8 अक्टूबर को होगा समापन व पुरस्कार वितरण#

#सप्ताह भर चलने वाली इन प्रतियोगिताओं का भव्य समापन और विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण आगामी 8 अक्टूबर 2026 को गांधी भवन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान किया जाएगा#

#इस पोस्टर लॉन्चिंग और लोकार्पण के गरिमामयी अवसर पर दीनदयाल वर्मा लल्लू दादा ,विजय मिश्रा, जोगिंदर गांधी, करुणा शंकर, मनीष मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे#

No comments