Breaking News

#हरदोई:- उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण सम्पन्न#


 ‎#हरदोई:- उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण सम्पन्न#

#जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानंद सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड शिक्षक एवं लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत तैनात किए गए सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें और मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराए। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दायित्वों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी#

‎#‎उन्होंने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, फर्नीचर, शेड आदि का सत्यापन कर लें। यदि कोई कमी हो तो तत्काल संबंधित विभाग से समन्वय कर उसे दूर कराया जाए। मतदान के दिन किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए#

‎#पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभी को पुलिस के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता के साथ संपादित की जाय। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को उनके दायित्वों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी#

‎#प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर क्या-क्या व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी हैं, मतदान प्रक्रिया, मतपेटी की सुरक्षा, मतदान कर्मियों की तैनाती तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है#

‎#इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारी, समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments