Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी/ प्रमुख जनगणना अधिकारी राहुल पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल तथा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्रीमती दीपाली भार्गव के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में जनपद-हरदोई में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना


#हरदोई:- जिलाधिकारी/ प्रमुख जनगणना अधिकारी राहुल पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल तथा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्रीमती दीपाली भार्गव के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में जनपद-हरदोई में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के अन्तर्गत दिनांक 16 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक स्व-गणना कराने व दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक जनसंख्या की जनगणना के क्षेत्रीय कार्य को सकुशल, त्रुटिरहित, समयबद्ध एवं मानकीकृत रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत Census Management and Monitoring System (सीएमएमएस) आधारित प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर नियुक्त समस्त प्रगणकों / पर्यवेक्षकों सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है#

‎#तहसील शाहाबाद, शाहाबाद, बिलग्राम, नगर पंचायत कुरसठ, कछौना-पतसेनी, बेनीगंज, गोपामऊ, माधौगंज एवं पाली तथा नगर पालिका परिपद, हरदोई, सण्डीला, बिलग्राम व मल्लावां में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 26 अक्टूबर, 2026 से प्रारम्भ किया गया। इसके अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, शाहाबाद, पिहानी एवं साण्डी द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 से प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जायेगा। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत चयनित 144 फील्ड ट्रेनर्स तैनात किये गये है। इनके द्वारा चार्ज स्तर पर प्रगणकों /पर्यवेक्षकों दिया जा रहा है#

‎#श्रीमती दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / जिला जनगणना अधिकारी द्वारा बताया गया है कि चार्ज स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी को नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है, इनकी उपस्थिति में प्रगणकों / पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की सतत निगरानी की गयी। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रियाओं, प्रपत्रों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही फील्ड विजिट एवं रोल प्ले के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। डेमो मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना-2027 के डिजिटल आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया और अभ्यास कराया गया#

‎#प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण सम्पन्न होने के उपरान्त दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2026 के मध्य जनगणना द्वितीय चरण के ऑकड़ों को मोबाइल एप के माध्यम से संकलित करेंगे। भारत की जनगणना-2027 में पहली बार स्वगणना का भी विकल्प रहेगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति वेब पोर्टल के माध्यम से अपने मोबाइल नम्बर का प्रयोग करते हुए अपने मकान की गणना स्वयं कर सकेगा। स्वगणना का कार्य दिनांक 16 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 सभी व्यक्तियों के द्वारा किया जा सकेगा#

No comments