Breaking News

#हरदोई:- राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु प्रत्येक बृहस्पतिवार को निर्धारित रहेगा समय#

#ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी, सण्डीला ने बताया है कि मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जनपद स्तर पर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। किसान दिवस में उपस्थित कृषकों एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें समाधान हेतु प्रस्तुत की जाती हैं#

#उन्होंने बताया कि किसान दिवस की सीमित समयावधि का अधिकांश समय राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई में व्यतीत होने के कारण किसान दिवस के मूल उद्देश्यों, जैसे कृषि तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई एवं अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा आदि, की पूर्ति प्रभावित होती है#

#इसी क्रम में किसानों एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसील स्तर पर एक दिन एक घंटे का समय निर्धारित किए जाने की मांग की गई है#

#ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी, सण्डीला ने बताया है कि किसानों एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की राजस्व संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए तहसील सण्डीला में प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे से 01:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि निर्धारित दिवस एवं समय पर तहसील सण्डीला में उपस्थित होकर राजस्व विभाग से संबंधित अपनी शिकायतें/समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा सके#

#राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु प्रत्येक बृहस्पतिवार को निर्धारित रहेगा समय#

#सण्डीला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी, सण्डीला ने बताया है कि मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जनपद स्तर पर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। किसान दिवस में उपस्थित कृषकों एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें समाधान हेतु प्रस्तुत की जाती हैं#

No comments