Breaking News

#जालौन:- माधौगढ़- माधौगढ़ विकास के ग्राम पंचायत महोई व मीगनी ग्राम पंचायत में जी रामजी योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेट#


#जालौन:- माधौगढ़- माधौगढ़ विकास के ग्राम पंचायत महोई व मीगनी ग्राम पंचायत में जी रामजी योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेट#

#माधौगढ़ विकास खंड के महोई, व मीगनी ग्राम पंचायत में जी राम जी योजना चढ़ी  भ्रष्टाचार की भेट। ग्रामीणों ने  कामों को लेकर उठाए सवाल#

#ग्राम पंचायत मीगनी और महोई ग्राम पंचायतों में  443 मजदूर दिखाए जाने का दावा#

#एक तरफ आसमान से हो रही भारी बारिश का सरकार रेड अलर्ट जारी कर रही और दूसरी ओर खड़ी फसलों के बीच मेडबंदी-समतलीकरण और चकबंद कार्यो को कागजों पर दिखाया जा रहा जो सवाल खड़े कर रहे#

#जालौन:- माधौगढ़- विकास खंड के अंतर्गत आने वाली  ग्राम पंचायत मीगनी एवं महोई में जी राम जी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत में भारी बारिश के चलते आम जन घरों से नहीं निकल पा रहा था लेकिन ग्राम पंचायतो 443 मजदूर कागजों पर जी रामजी योजना में कार्य कर रहे जिसमें उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों ग्राम पंचायतों में कुल 443 मजदूरों के कार्यरत दिखाए जाने* का दावा है#

#ग्राम पंचायत मीगनी में 3 कार्य#

#गोपाल पुत्र पवन कुमार के खेत पर मेडबंदी एवं समतलीकरण कार्य#

#दूसरा विनय कुमार पुत्र मूलशंकर के खेत पर मेडबंदी एवं समतलीकरण कार्य#

#मेन रोड से नाला की ओर संपर्क मार्ग निर्माण#

#इन तीनों कार्यों में लगभग 250 मजदूरों के कार्यरत दिखाए जाने की बात सामने आई है#

#ग्राम पंचायत महोई में 2 कार्य#

#शमशान घाट से शेर सिंह के खेत की ओर चकबंद निर्माण, विश्राम के खेत से नदी तक चकबंद निर्माण#

#इन दोनों कार्यों में 193 मजदूरों के कार्यरत दिखाए जाने का दावा है। जिसकी ग्रामीणों ने जांच की माँग की#

#जब इसकी जानकारी मीडिया को मिली तो मीडिया ने विकास खंड के अधिकारियो से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि में जानकारी करता हु और तत्काल डिलीट करवाता हूं जब ब्लॉक के अधिकारी ने ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली तो माजरा कुछ और ही दिखाई दे रहा था जिसे कर्मचारियों ने आनन फानन में डिलीट कर दिया क्योंकि ग्राम पंचायतो मे फर्जी बाड़ा चरम सीमा से कही कई गुना ज्यादा किया जा रहा और दोनों ग्राम पंचायतो में सही तरीके से जांच की जाये तो विकास कार्यों में जमकर धांधली व फर्जी वाडा किया गया रोजगार सेवक से लेकर ब्लॉक में बैठे अधिकारी/ कर्मचारियों की मिली भगत से धड़ल्ले से फर्जी बाड़ा किया जा रहा, विकास खंड के लिए कोई यह पहला काम नहीं है इस विकास खंड में रोज ही फर्जी बाड़ा कर लाखों /करोड़  के घोटाले किए जाते विकास खंड की शत प्रतिशत ग्राम पंचायतो में कही प्रधान सचिव मिलकर धांधली कर रहा तो कही ठेकदार, प्रधान, व सचिव, मिलकर धांधली करने में लगे#

No comments