#दिल्ली:- कूच की चर्चा के बीच हरदोई में सपा नेता के घर पहुंची पुलिस, देर रात तक रही हलचल#
#दिल्ली:- कूच की चर्चा के बीच हरदोई में सपा नेता के घर पहुंची पुलिस, देर रात तक रही हलचल#
#हरदोई: में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले हरदोई में राजनीतिक हलचल तेज होने की खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता के आवास पर बीती देर रात पुलिस बल पहुंचा और काफी देर तक वहां मौजूद रहा। पुलिस की इस मौजूदगी को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि सपा नेता ने प्रदर्शन में शामिल होने की बात को सिरे से खारिज किया है#
#देर रात सपा नेता के घर पहुंची- पुलिस#
#मिली जानकारी के अनुसार, राधा नगर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ रामज्ञान गुप्ता के आवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस बल उनके आवास के बाहर मौजूद रहा। घटना की जानकारी सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं#
#सपा नेता बोले- दिल्ली जाने की बात- अफवाह#
#पुलिस की मौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि उनका दिल्ली जाने या प्रदर्शन में शामिल होने का कोई कार्यक्रम नहीं है। रामज्ञान गुप्ता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पुलिस के माध्यम से आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात होने की बात भी कही#
#पुलिस की कार्रवाई पर उठे #सवाल#
#सपा नेता के आवास पर देर रात पुलिस पहुंचने की घटना ने स्थानीय राजनीतिक माहौल में नई चर्चा छेड़ दी है। एक ओर पुलिस की मौजूदगी को प्रस्तावित प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रामज्ञान गुप्ता ने दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने की खबरों को निराधार बताया है#

No comments