#सुलतानपुर:- अखण्डनगर- प्राथमिक विद्यालय ताजुद्दीनपुर में चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित#
#सुलतानपुर:- अखण्डनगर- प्राथमिक विद्यालय ताजुद्दीनपुर में चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित#
#बलवन्त पाण्डेय तहसील प्रभारी, कादीपुर सुल्तानपुर दैनिक विशाल प्रभात#
#सुलतानपुर: अखण्डनगर- पुलिस और समाज के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में अखण्डनगर थाना क्षेत्र के राहुलनगर चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय ताजुद्दीनपुर पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए पढ़ाई के प्रति रुचि बनाए रखने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। ऐसे में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाने की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है। पुलिस की भूमिका केवल कानून- व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के बीच विश्वास कायम करना और बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना भी महत्वपूर्ण है। विद्यालय में चौकी प्रभारी की इस पहल को इसी दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।संदेश स्पष्ट है- शिक्षा से सशक्त होंगे बच्चे, जागरूक समाज से मजबूत होगा भविष्य#

No comments