Breaking News

#हरदोई:- के अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती#


#हरदोई:- के अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती#

#हरदोई: अग्रवाल समाज के आराध्य एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर हरदोई स्थित अग्रवाल धर्मशाला में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया#

#इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन एवं हवन का आयोजन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर समाज, परिवार एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा#

#वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में समानता, सहयोग, सेवा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया। उनका जीवन हमें जरूरतमंदों की सहायता करने, समाज में एकता बनाए रखने और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है#

#कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं समाज के अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। सभी ने महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक एकता और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया#

#कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, सौहार्द और सामाजिक एकता के संकल्प के प्रतीक सर्वजन हिताय भंडारे के साथ दूलीचंद्र चौराहा निकट श्री खाटू श्याम मंदिर पर हुआ#

No comments