#हरदोई:- के सिनेमा चौराहे पर सनसनीखेज वारदात शराबी ने युवक की आंख में मारी सरिया, आंख जख्मी हुई#
#हरदोई:- के सिनेमा चौराहे पर सनसनीखेज वारदात शराबी ने युवक की आंख में मारी सरिया, आंख जख्मी हुई#
#हरदोई: के व्यस्त इलाके सिनेमा चौराहा पर एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद एक युवक पर लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक की आंख गंभीर रूप से जख्मी हो गई और। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है#
#प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिनेमा चौराहे के पास एक शराबी बाबा (व्यक्ति) ने किसी बात को लेकर अचानक एक लड़के से विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में चूर आरोपी ने आपा खो दिया और पास में रखी लोहे की सरिया उठाकर सीधे लड़के के चेहरे पर वार कर दिया।वार इतना भयानक था कि सरिया सीधे लड़के की आंख में जा लगी, जिससे उसकी आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और। घटना के तुरंत बाद लहूलुहान हालत में युवक जमीन पर गिर पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई#

No comments