Breaking News

#हरदोई:- बसपा का सेक्टर बूथ कमेटी समीक्षा एवं कैडर कैंप कल#


#हरदोई:- बसपा का सेक्टर बूथ कमेटी समीक्षा एवं कैडर कैंप कल#

#हरदोई: बहुजन समाज पार्टी जनपद हरदोई के तत्वावधान में 21 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र 157-गोपामऊ में सेक्टर बूथ कमेटी समीक्षा एवं कैडर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे कालाआम बगिया, सीतापुर-हरदोई मार्ग, कालाआम में आयोजित होगा। बसपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं विधानसभा के प्रभारी/ प्रत्याशी अनिल कुमार गौतम ने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष राजपाल गौतम की ओर से जारी मीडिया आमंत्रण पत्र के अनुसार सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता को संबोधित करेंगे#

#पार्टी की ओर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों से कार्यक्रम में पहुंचकर कवरेज करने की अपील की गई है। पत्र में कहा गया है कि सम्मेलन के माध्यम से सेक्टर बूथ कमेटियों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस कैडर सम्मेलन में पार्टी के प्रभारी प्रत्याशी श्री गौतम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं बसपा के कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए आवाहन किया है#

No comments