Breaking News

#हरदोई:- अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस एवं राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय किसान मेला/कृषि ज्ञान संगोष्ठी एवं कृषि सूचनातंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र, निकट बिलग्राम चुंगी पर किया गया#


#हरदोई:- अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस एवं राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय किसान मेला/कृषि ज्ञान संगोष्ठी एवं कृषि सूचनातंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र, निकट बिलग्राम चुंगी, हरदोई में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री नितिन अग्रवाल, मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग, उ०प्र० सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रेमावती, मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत हरदोई द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अधिकारी एवं किसानों साथ अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि ने किसानों को सम्बोधित कर कहा कि कि मा० प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अनेकों योजनायें चलायी जा रही है। किसान भाई उसका लाभ उठाकर अपनी आमदनी दोगुना कर रहे है। किसान मेले में कृषि विभाग एवं कृषि से संबंधित अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गयी है, जिससे किसान भाई विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाये। उन्होने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार का प्रयास है कि इन योजनाओं की जानकारी गाँव के अंतिम छोर पर रहने वाली महिला तक पहुँचे और प्रत्येक पात्र महिला को उसका लाभ मिल सके। एक जनप्रतिनिधि के रूप में हमारा दायित्व है कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किये जाये#

‎#इसी के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया ने नारी शक्ति को सम्बोधित करते कहा कि आज महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपना रही हैं। वे सिलाई, कढ़ाई, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, लघु उद्योग और अनेक अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। हमारी बहनें अब रोजगार पाने वाली ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली भी बन रही हैं। ब्लाक प्रमुख बावन ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित किये गये इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित करना है। किसान भाई आधुनिक कृषि तकनीकी को अपना खेती करे और कृषि लागत को कम करे। डा० राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक/उप कृषि निदेशक (शोध), हरदोई ने बताया कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन कृषि पद्धतियों तथा शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होने किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग, उन्नतशील बीजों का चयन, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल अवशेष प्रबंधन तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। उन्होने कृषकों से अपील की कि इस किसान मेला एवं कृषि ज्ञान संगोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों से तकनीकी जानकारी प्राप्त करें तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर कृषि उत्पादन में वृद्धि करने की दिशा में प्रयास करें#

‎#कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदोई एवं सण्डीला उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर प्रभारी, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, हरदोई, प्रभारी, अनुकरणीय ट्रायल, शोध केन्द्र हरदोई, सलाहकार एनएएफएसएम, कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी एवं भारी संख्या कृषक उपस्थित रहें#

No comments