Breaking News

#हरदोई:- कागजों में दौड़े फावड़े, धरातल पर खड़े बबूल, मनरेगा बना लूट का अड्डा#


#हरदोई:- कागजों में दौड़े फावड़े, धरातल पर खड़े बबूल, मनरेगा बना लूट का अड्डा#

#हरदोई: विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत गढ़ी में कब्रिस्तान की बंजर भूमि पर कराए गए खाई खुदाई कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर खुदाई का कार्य बेहद सीमित हुआ, जबकि सरकारी पोर्टल पर 835 मजदूरों की हाजिरी दर्ज होने और भुगतान संबंधी अभिलेखों में कार्य पूरा दर्शाए जाने की बात सामने आई है#

#ग्रामीणों के मुताबिक, मौके पर बबूल के पेड़ अब भी खड़े हैं और कथित रूप से एक दिन औपचारिक खुदाई के बाद काम बंद हो गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि निर्धारित कार्य वास्तव में नहीं हुआ, तो मजदूरों की हाजिरी और भुगतान का सत्यापन किस आधार पर किया गया#

#ग्रामीणों ने मामले में अनियमितता की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मौके पर हुए कार्य, मस्टर रोल, मजदूरों की उपस्थिति और भुगतान के विवरण का मिलान कराया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके#

#अब जांच से खुलेगी #हकीकत#

#मामले में निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया गया या नहीं और अभिलेखों में दर्ज मजदूरों की उपस्थिति वास्तविक थी या नहीं। संबंधित अधिकारियों का पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही जिम्मेदारी तय हो सकेगी#

No comments