Breaking News

#हरदोई:- त्योहारों एवं प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जारी किए निषेधाज्ञा के आदेश#


#हरदोई:- त्योहारों एवं प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जारी किए निषेधाज्ञा के आदेश#

#हरदोई: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया है, कि वर्तमान में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है इस दौरान दिनांक 19.10.2026 दुर्गा महाष्टमी, दिनांक 20.10.2026 को महानवमी व विजय दशमी (दशहरा) का पर्व मनाया जाना है। माह अक्टूबर में ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 25.10.2026, 30.10.2026 व 01.11.2026 को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (च्म्ज्) का आयोजन किया जाना है। इसके उपरान्त माह नवम्बर में दिनांक 06.11.2026 को धनतेरस, दिनांक 07.11.2026 को छोटी दीपावली, दिनांक 08.11.2026 को दीपावली, दिनांक 09.11.2026 को गोवर्धन पूजा, दिनांक 11.11.2026 को भैयादूज का पर्व तथा दिनांक 15.11.2026 को छठपूजा का पर्व मनाया जाना है। दशहरा (विजय दशमी) के पर्व पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है और आतिशवाजी भी छुटाई जाती है। धनतेरस के पर्व पर लोगों द्वारा बाजारों में आभूषण व वर्तन आदि खरीदने की परम्परा है। ऐसी स्थिति में धनतेरस व दीपावली के पर्व पर बाजारों में काफी भीड रहती है। दीपावली के अवसर पर आतिशवाजी का बड़ी मात्रा में भण्डारण व क्रय-विक्रय भी किया जाता है और दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के उपरान्त देर रात्रि तक आतिशवाजी छुटाई जाती है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा करायी जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा एक महत्वपूर्ण व संवेदनशील परीक्षा है। उक्त त्योहारों के अवसर पर असामाजिक/अराजक तत्वों द्वारा मौके का लाभ उठाकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की संभावना से इन्कार नही किया जा सकता है। अतः उक्त त्योहारों का सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु एवं परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस हेतु जनपद हरदोई की सीमा के अन्तर्गत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत निषेधाज्ञा लागू किया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। चूंकि विभिन्न स्रोतों से अधोहस्ताक्षरी को असामाजिक तत्वों द्वारा विधि व्यवस्था एवं परिशान्ति भंग करने के कुप्रयास का संज्ञान हो गया है और पक्षों को सुनने के लिये पर्याप्त अवसर नहीं है, अतः मैं, राहुल पाण्डेय, जिला मजिस्ट्रेट, हरदोई दिनांक 15-10-2026 से 15-11-2026 तक की अवधि के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद में परिशान्ति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद हरदोई की सम्पूर्ण सीमा के अन्तर्गत निषेधाज्ञा आदेश पारित करता हूँ, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस दौरान बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के किसी सार्वजनिक स्थल पर चार से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होगें, किन्तु यह प्रतिबन्ध राष्ट्रीय, धार्मिक पर्वाे/समारोहों एवं मृतक संस्कारों के विषय में लागू नहीं होगें। कोई भी व्यक्ति अपने मकान अथवा उसके परिसर में किसी प्रकार की ईंट, रोड़ा, पत्त्थर इत्यादि एकत्रित नहीं करेगा और न ऐसा करने के लिये किसी को बाध्य अथवा प्रेरित करेगा। कोई भी व्यक्ति अपर जिला मजिस्ट्रेट/ सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट अथवा अधोहस्ताक्षरी से बिना पूर्व लिखित अनुमति के कोई आग्नेयास्त्र, लाठी, डण्डा, स्टील रॉड, नुकीला व धारदार अस्त्र-शस्त्र जैसे चाकू, भाला, बल्लम, बरछी, तलवार छुरा आदि लेकर नहीं चलेगा, किन्तु यह प्रतिबन्ध ड्युटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों पर लागू नहीं होगें तथा लाठी, डण्डे का सहारा लेकर चलने वाले वृद्धजन, दिव्यांगजन तथा कृपाण धारण करने वाले सिख समुदाय के लोग इस प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे। कोई भी व्यक्ति जनपद की सीमा में सार्वजनिक धार्मिक स्थान अथवा गंाव सभा की भूमि पर ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा, जिससे साम्प्रदायिकता अथवा वर्ग विभेद की सम्भावना उभरती हो। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों व मार्गों पर परिवहन के साधनों से विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगा। जनपद में कोई भी व्यक्ति जनसभा, प्रचार सभा तथा जुलूस आदि नगर मजिस्ट्रेट/सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट की बिना पूर्व अनुमति के आयोजित नहीं करेगा/करायेगा, यदि सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त कर कोई जुलूस निकलता है तो जुलूस के निकलने का स्थान, समय और मार्ग की सूचना स्थानीय पुलिस को कम से कम तीन दिन पहले दी जायेगी। कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह न तो किसी सार्वजनिक सम्पत्ति यथा रेल, रेलपथ बस सार्वजनिक मार्ग, बस अड्डा, विद्युत तार, खम्भे, टेलीफोन व टेलीफोन तार को न तो क्षति पहुंचायेगा और न ही ऐसा करने के लिये किसी को बाध्य अथवा प्रेरित करेगा। कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह सार्वजनिक सम्पत्ति, सड़कों, रेलवे लाईनों, बस मार्गों अथवा सार्वजनिक मार्गों को न तो अवरूद्ध करेगा और न ही कोई अवरोधक बनायेगा। कोई भी व्यक्ति न ऐसा करेगा और न ही किसी को ऐसा करने के लिए बाध्य एवं प्रेरित करेगा। बिना अनुमति के किसी प्रकार के बैनर पोस्टर झण्डे आदि नहीं लगाये जायेंगे। कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह किसी भी दल विशेष अथवा धर्म, सम्प्रदाय के प्रति अमर्यादित भावनाओं को भड़काने वाले भाषण नहीं करेगा और न ही बैनर पोस्टर अथवा अन्य प्रकार से ऐसा करने के लिए किसी को उकसायेगा। जनपद क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का उपयोग बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नहीं करेगा। इसके साथ ही त्योहारों के अवसर पर अनुमन्य सीमा से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यन्त्र नहीं बजाया जायेगा। इसके अतिरिक्त मा० उच्च न्यायालय लखनऊ द्वारा जनहित याचिका संख्या 24981/2017 के पारित आदेश दिनांक 20.12.2017 एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियत्रण) नियम 2000 (यथा संशोधित) में दिये गये प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन किया जायेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा, जिससे किसी धर्म, सम्प्रदाय, जाति के लोगों की भावना आहत हो या उनमें विद्वेश या तनाव पैदा हो। किसी भी अग्रणी व्यक्ति का पुतला लेकर चलना व फूकना प्रतिबन्धित रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, अथवा अन्य किसी सरकारी कार्यालय के प्रांगण में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के धरना प्रदर्शन, जुलूस का कार्यक्रम आयोजित करना अथवा अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र करना प्रतिबन्धित किया जाता है। सायं 05.00 बजे के बाद उक्त परिसर में किसी भी दशा में एकत्रित होना अथवा धरना आदि के रूप में बैठना पूर्णतया निषिद्ध है। कोई भी व्यक्ति अपने बैग, झोला, अटैची अथवा वाहन को मजिस्ट्रेट अथवा पुलिस द्वारा चेक कराने से मना नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति मदाक पदार्थों का सेवन करके किसी सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता, अभद्रता अथवा आपत्तिजनक व्यवहार नही करेगा। उक्त अवधि में मनाये जाने वाले सभी त्योहार गैर पारम्परिक तरीके से नही मनाये जायेगें तथा कोई नई परम्परा स्थापित नही की जायेगी। कोई भी व्यक्ति अपने वाहन में ब्लैक फिल्म के शीशे लगाकर नही चलेगा। वाहन के अन्दर की चीजे पूर्णतया दृष्टव्य होनी चाहिए। परीक्षा केन्द्र के आस-पास 100 मी० की परिधि के अन्दर व्यक्तियों का समूह के रूप में एकत्रित होना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस व अन्य संचार सम्बन्धी उपकरण तथा आई०टी० गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास परीक्षा के दौरान 200 मी0 की परिधि के अन्दर किसी प्रकार की फोटो स्टेट मशीन आदि का संचालन नहीं किया जायेगा। उक्त निषेधाज्ञा दिनांक 15-10-2026 से 15-11-2026 तक की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी#

No comments