Breaking News

#टीकमगढ़:- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ,टीकमगढ़ में दौड़ी एकता की दौड़! कलेक्टर-एसपी , एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी#


#टीकमगढ़:- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ,टीकमगढ़ में दौड़ी एकता की दौड़! कलेक्टर-एसपी , एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी#

#टीकमगढ़: सरदार पटेल जयंती पर टीकमगढ़ में दौड़ी एकता की दौड़! कलेक्टर-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस परेड ग्राउंड से गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, रन फॉर यूनिटी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा

टीकमगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया#

#दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ सहभागिता५ करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई#

#सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को आपसी सद्भाव, एकजुटता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया#

No comments