#गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सबकी समस्या का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है। सरकार के इस संकल्प के अनुरूप हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए#
#गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सबकी समस्या का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है। सरकार के इस संकल्प के अनुरूप हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए#
#गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है#
#जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों को बैठाकर आपसी संवाद से निस्तारण कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। जो लोग किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए#
#मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कुछ लोग उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उपचार के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उपचार से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने इलाज में सहायता के लिए आए लोगों से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। न होने की दशा में उन्होंने हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट देते हुए प्यार व आशीर्वाद दिया#
#सीएम ने की गोसेवा, बच्चों पर लुटाया प्यार#
#बुधवार सुबह परंपरागत दिनचर्या के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, पीठ थपथपाकर उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान परिजनों के साथ आए बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाया। बच्चों को अपने पास बुलाकर आत्मीय संवाद किया, चॉकलेट दी और उन्हें खूब पढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया#
#अयोध्या:- रामनगरी अयोध्या में बंगाली समुदाय के लोगों ने बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली कालीबाड़ी से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए#
#लखनऊ:- कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला। श्रद्धा दुबे नागपुर कोर्ट में पेश की जाएगी। बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश की भी पेशी। ट्रांजिट रिमांड लेकर लखनऊ लाया जाएगा। देर रात तक लखनऊ लेकर पहुंचेगी पुलिस। कल लखनऊ कोर्ट में आरोपियों की पेशी होगी। कल नागपुर से STF ने अरेस्ट किया था#
#लखनऊ:- शिवा शर्मा की हत्या अब दो और ऑडियो श्रद्धा दुबे के वायरल। शिवा शर्मा को धमकाती सुनाई दे रही श्रद्धा। बातचीत में कोई तीसरा व्यक्ति भी जुड़ा था। नागपुर से गिरफ्तार की जा चुकी है श्रद्धा दुबे। बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी अरेस्ट। STF, पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार#
#हापुड़:- FSDA की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा। पनीर के नाम पर लोगों को बेचा सफेद जहर। करीब 1500 किलो पनीर जांच में फेल। ADM कोर्ट ने लगाया डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना। न्यूरान डेयरी के संचालक पर लगा जुर्माना। पिलखुआ के छिजारसी टोल से पकड़ा गया था#
#गोंडा:- गोंडा के वजीरगंज में हुए हादसे का मामला। विसर्जन से लौट रहे ट्रक-ट्रॉली में हुई टक्कर। हादसे में गंभीर घायल दो लोगों की मौत। घायल 8 लोगों का अभी चल रहा इलाज#
#बाराबंकी:- लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा। मैजिक डाला अज्ञात वाहन से टकराया। हादसे में मैजिक चालक गंभीर घायल। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। बैसनपुरवा गांव के पास हुआ हादसा#
#जालौन:- चारा काटने वाली मशीन से कटा हाथ। 13 वर्षीय बच्चे का हाथ अलग हुआ। गंभीर हालत में किया गया कानपुर रेफर। कदौरा थाना के मुमताजाबाद की घटना#
#सहारनपुर:- नकुड़ पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा। शातिर आरोपी गिरफ्तार। शहजाद के कब्जे से चोरी का ओप्पो मोबाइल और स्प्लेंडर बाइक बरामद#
#सहारनपुर:- थाना मंडी पुलिस का कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा। चेकिंग और गश्त के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार। गोपाल, नौशाद और माज को पुलिस ने हिरासत में लिया#
#रायबरेली:- मंदिर में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार। जगतपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। दुर्गा माता मंदिर से मुकुट समेत चोरी का सामान बरामद#
#गोंडा:- रास्ते में साइड लेने को लेकर विवाद। दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट। अखिलेश राजभर समेत 5 लोग घायल। तहरीर पर 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज। इटियाथोक पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत। इटियाथोक के परासखाल पूरे मुसद्दी गांव की घटना#
#गोंडा:- करनैलगंज- रामलीला के समापन समारोह में बवाल। मौजूदा और पूर्व विधायक समर्थकों में धक्का-मुक्की। मंच पर चढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी। चौकी प्रभारी, करनैलगंज कोतवाल से भी धक्का-मुक्की#
#रायबरेली:- पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर में लगी आग। शॉर्ट सर्किट डंपर में आग लगने की वजह। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू। लालगंज क्षेत्र के बांदा-टांडा मार्ग की घटना#
#मुरादाबाद:- घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या। कहासुनी के बाद पिता-पुत्र ने मारी गोली। घटना को अंजाम देकर पिता-पुत्र फरार। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। डिलारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की घटना#
#देहरादून:- त्योहारी सीजन पर जिला प्रशासन अलर्ट। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर अलर्ट। ट्रैफिक, भीड़भाड़ से निपटने के लिए की तैयारी। DM आशीष चौहान ने तैयार की कार्ययोजना। अतिक्रमण हटाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश। अवैध पार्किंग पर रोक के लिए भी निर्देश जारी#
#देहरादून:- अंकिता भंडारी हत्याकांड पर हल्लाबोल। न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस सड़क पर। महिला कार्यकर्ताओं ने घंटाघर में किया प्रदर्शन। महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम के इस्तीफे की मांग की। हाल ही में दुष्यंत गौतम सिक्किम के राज्यपाल बने। केंद्र सरकार ठोस कार्रवाई से बच रही- ज्योति रौतेला। परिवार को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी- रौतेला#
#दिल्ली:- टाइगर श्रॉफ पर हमले के पीछे लेडी डॉन। टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग का मामला। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। राधा, बबिता, कुणाल, सुमित की अरेस्टिंग। शूटर्स की मदद और हथियार देने का आरोप। तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया। नई दिल्ली स्पेशल पुलिस ने गिरफ्तारी की#
#दिल्ली:- आशुतोष रांका और सौरभ दास का केस ट्रांसफर। दोनों केस दिल्ली क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर। 13 अक्टूबर को दिल्ली में दर्ज हुई थीं 2 FIR। कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर केस। आज दोनों की याचिका पर सुनवाई हो सकती है। न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका। दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायिक हिरासत को चुनौती#
#अयोध्या:- धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध। जिले के करीब 150 स्थानों पर रावण दहन। 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन#
#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गोरखपुर आज दौरे के चौथे दिन पूजा, गौ सेवा की। उसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम दूर दराज से आए पीड़ितों की समस्याएं सुनी। लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस-2026 कार्यक्रम। आयोजन में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री योगी। शाम 4 बजे रिजर्व पुलिस लाइंस जाएंगे#
#शाहजहांपुर:- खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचे वित्तमंत्री। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर पहुंचे। साथ ही सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर रहे मौजूद। प्रदेशवासियों को विजयदशमी की दी शुभकामनाएं। आज बुराई पर अच्छाई की हुई थी जीत- वित्तमंत्री। कॉकरोच के पुतले फूंकने का किया समर्थन। कॉकरोच पार्टी आम आदमी पार्टी की अवैध संतान- राठौर। ‘लोग जान चुके हैं, अब उनके पुतले फूंके जाएंगे#
#गोंडा:- अयोध्या हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत। मूर्ति विसर्जित कर लौट रहा था ट्रैक्टर। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 6 लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को CHC वजीरगंज पहुंचाया। वाहन हटवाकर हाईवे पर आवागमन बहाल। वजीरगंज के राजा सगरा चौराहे की घटना#
#बुलंदशहर:- खुर्जा क्षेत्र के रामलीला मैदान में हुई रामलीला। 60 फुट की ऊंचाई से आग लगाकर मौत की छलांग। 69 वर्ष के रामप्रसाद तिवारी ने दिखाया स्टंट#
#हापुड़:- मेले में बाइक निकालने को लेकर विवाद। पुलिसकर्मियों का युवक पर टूटा कहर। युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला#
#मुरादाबाद:- घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या। कहासुनी के बाद पिता-पुत्र ने मारी गोली। घटना को अंजाम देकर पिता-पुत्र फरार। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। डिलारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की घटना#
उन्नाव:- युवक की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका। हाईवे पर दो घंटे बक्से में पड़ा रहा शव। पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूरी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस, बक्सा खुलवाया। ASP, सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस का निरीक्षण। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का कर रही प्रयास। सदर कोतवाली के ललऊ खेड़ा चौकी की घटना#
#देवरिया:- सड़क किनारे दो व्यक्तियों के मिले शव। निर्मम हत्या कर शव फेंकने की आशंका। वकील यादव और विनय यादव की हत्या। दोनों मृतक मईल थाना क्षेत्र के निवासी थे। दोनों दोस्त मेला देखने लार क्षेत्र गए थे। SP, ASP ने घटनास्थल का किया दौरा। खुलासे के लिए 3 टीमों का गठन किया। मईल थाना क्षेत्र के हरदो गांव का मामला#
कौशांबी:- दारानगर में ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन। राम और रावण दल के बीच हुआ कुप्पी युद्ध। दोनों दलों के 25-25 सेनानियों ने लिया हिस्सा। दोनों दलों के बीच आज हुए चार रोमांचक युद्ध। कुप्पी युद्ध का नजारा देखने आया जनसैलाब। 247 वर्षों से चली आ रही दारानगर की रामलीला की परंपरा। दारानगर की रामलीला में एकादशी के दिन रावण का वध#
#लखनऊ:- काकोरी में रिंग रोड ब्रिज पर हादसा। मोहिद्दीनपुर पुल पर डंपर से भिड़ी बाइक। बाइक सवार श्यामलाल की मौके पर मौत। बाइक टकराने पर तीन गंभीर घायल हुए। अस्पताल में श्यामलाल मृत घोषित। घायल सुषमा और मुस्कान अस्पताल में भर्ती। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों KGMU रेफर। काकोरी पुलिस मामले की जांच में जुटी#
#उन्नाव:- दशहरा मेले का भव्य कार्यक्रम हुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में रावण दहन। पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में रहा मौजूद#


No comments