Breaking News

#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा डीएचएस की बैठक#


#हरदोई:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा डीएचएस की बैठक#

#जनपद में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 से 31 अक्टूबर तक चल रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की आज मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं अभियान की प्रगति का आकलन किया गया#

#अभियान के तहत एक से 26 अक्टूबर तक कुल 166 गांवों एवं 837 घरों में डब्ल्यूएचओ, तथा सरकारी अधिकारियों द्वारा निगरानी की गई। अभियान में सम्मिलित सभी विभागों की प्रगति राज्य के औसत से अधिक रही#

#मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, वहां अभियान से संबंधित गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में शहरी क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई एवं फॉगिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, जलभराव के निस्तारण तथा एंटी लार्वा छिड़काव की स्थिति का जायजा लिया गया#

#इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग सहित अभियान में शामिल अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के शेष दिनों में माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए#

#दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा परिवारों के भ्रमण, बुखार के मामलों में समय से उपचार एवं रेफरल, मच्छरों के प्रजनन स्रोतों की पहचान कर उन्हें समाप्त करने, फाइलेरिया से बचाव तथा आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाने जैसी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई#

#इसके अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक में आरसीएच पोर्टल, सुरक्षित मातृत्व, आरबीएसके एवं जननी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित योजनाओं एवं पोर्टल पर अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों एवं एमओआईसी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें#

#इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द सचान, नोडल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, सभी सीएचसी के अधीक्षक, जिला मलेरिया अधिकारी जीतेंद्र कुमार, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे#

No comments