#हरदोई:- टड़ियावां- आरएनडी के प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले - मजबूत संगठन खड़ा कर जनता के बीच पहुंच बनाना है मकसद#
#हरदोई:- टड़ियावां- आरएनडी के प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले - मजबूत संगठन खड़ा कर जनता के बीच पहुंच बनाना है मकसद#
#हरदोई: टड़ियावां- राष्ट्रीय नवनिर्माण दल (आरएनडी) की समीक्षा बैठक रविवार शाम कस्बे में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। प्रदेश महासचिव ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा कर जनता के बीच पहुंच बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करें और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराएं। उन्होंने पदाधिकारियों से आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विनय मिश्र ने जिले भर की संगठनात्मक स्थिति से प्रदेश महासचिव को अवगत कराया। इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव डॉ विकास अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष आलोक तिवारी, कोषाध्यक्ष मयंक तिवार, सुजल सिंह, शिवम् द्विवेदी आदि तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजद रहे#

No comments