#देवरिया:- उत्पीड़न और पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों का धरना#
#देवरिया:- उत्पीड़न और पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों का धरना#
#देवरिया: सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों के उत्पीड़न तथा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, जनपद देवरिया के तत्वावधान में दो दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुक्रवार से शुरू होगा। यह धरना 16 और 17 अक्टूबर को विकास भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा#
#समन्वय समिति की ओर से जारी बैनर के माध्यम से बताया गया है कि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। समिति ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई है#
#धरना-प्रदर्शन के जरिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए मांगों के समाधान की अपेक्षा की जाएगी। समिति ने दो दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित करने की घोषणा की है#

No comments