#हरदोई:- जिलाधिकारी ने विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बूथों का किया आकस्मिक निरीक्षण#
#हरदोई:- जिलाधिकारी ने विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बूथों का किया आकस्मिक निरीक्षण#
#भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद हरदोई मे आज दिनांक 17 अक्टूबर (शनिवार) को सभी मतदेय स्थल पर विशेष कैम्प आयोजित किए गए#
#इसी क्रम मे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इण्टर कालेज एवं सी एस एन पीजी कालेज स्थित बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि सभी बूथ लेवल अधिकारी निर्धारित समय तक बूथों पर उपस्थित रहकर आयोग के निर्देशानुसार कार्य करें। साथ ही प्राप्त होने वाले सभी फार्मों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी बूथ लेवल अधिकारी पर्याप्त संख्या मे फार्म की उपलब्धता सुनिश्चित करे तथा सभी को पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी सभी जनपद वासियों से अपील की है, कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची मे शामिल नही है, तो नियमानुसार फार्म 6 भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराते हुये अपना नाम मतदाता सूची मे जुड़वाने के लिये आवेदन कर सकता है#

No comments