#जालौन:- रामपुरा- नवदुर्गा एवं दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न#
#जालौन:- रामपुरा- नवदुर्गा एवं दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न#
#प्रतिमा स्थापना व विसर्जन जुलूस को लेकर आयोजकों और धर्मगुरुओं से शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील#
#जालौन: रामपुरा- नवदुर्गा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना रामपुरा परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ना. तहसीलदार प्रभारी परगना मजिस्ट्रेट भुवनेंद्र कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबुज सिंह की उपस्थिति में क्षेत्र के प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन जुलूस के आयोजकों, धर्मगुरुओं तथा नगर के गणमान्य लोगों के साथ पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई#
#बैठक में अधिकारियों ने सभी आयोजकों से अपील की कि नवदुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना एवं दशहरा पर्व पर निकलने वाले विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।थाना अध्यक्ष केपी सरोज ने सभी आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए#
#बैठक में मौजूद सभी लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस को शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा#
#कप्तान सिंह राजावत- ब्यूरो: खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments