#हरदोई:- सीएसएन पीजी कालेज मे सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन#
#हरदोई:- सीएसएन पीजी कालेज मे सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन#
#हरदोई: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत अनु० जाति/ अनु०जन जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एंव सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियो की पुत्रियों की शादी हेतु सामूहिक विवाह के लिए पूर्व में निर्गत समस्त शासनादेशो को अतिक्रमित करते हुए शासनादेश के पत्र दिनांक 23 मई, 2025 को निर्गत किया गया है जिसके द्वारा अनु० जाति/अनु०जन जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एंव अन्य सामान्य वर्ग के गरीब वर्ग के पुत्रियों की शादी हेतु सामूहिक विवाह के लिए मुख्यमुत्री सामूहिक विवाह योजना का आनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। आज दिंनाक 16.08.2026 को सी०एस०एन० पी०जी० कालेज लखनऊ चुंगी हरदोई में संम्पन्न कराया गया जिसमें जनपद के समस्त विकास खण्डांे/नगर निकायों के कुल 622 जोड़े उपस्थित हुए। कार्यक्रम में श्री नितिन अग्रवाल, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए साथ ही कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदया, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० एव अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। माननीय मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी के द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और आपस में मिल जुलकर रहने हेतु प्रेरित किया गया योजना की प्रशंसा करते हुए मा० मंत्री जी द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के द्वारा आज हर गरीब परिवार के पुत्रियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से सम्पन्न हो रही है। सरकार 100000.00 (रू० एक लाख) की धनराशि कन्याओं पर खर्च रही है। जिसमें 64000.00 (रू० चौसठ हजार रू०) कन्याओं के खाते में हस्तान्तरित होगे तथा 21000.00 (रू० इक्कीस हजार) की वैवाहिक सामग्री प्रदान की जा रही है तथा 15000.00 (रू० पन्द्रह हजार) का व्यय आयोजन पर खर्च किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से समाज मे समरसता एवं आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। मा० मंत्री जी द्वारा जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया गया। कन्याओ को उपलब्ध कराई जाने वाली वैवाहिक सामग्री साड़ी ब्लाउज सहित (05), पेटिकोट (सिला 05 मैचिंग), चुनरी कढाई युक्त (01) पैण्ट का कपडा (01), शर्ट का कपडा (01), फेटा/गमछा (01) डीनर सेट (01), कुकर (01) ट्राली बैग (01), दीवार घड़ी (01), कढाई (01), कूल केज (01), आयरन प्रेस (01), सीलिंग फैन (01), डबल बेड चादर (01) व (02) पिलो कवर (02), कंबल (02), गददा/मैट्रेस, (02) तकिया (02), सिन्होरा (01), चूडी (लाल काच में) (02) दर्जन कंगन (लाख पदार्थ का) (04), वेनिटी किट (01), स्टील डिब्बा, चकला-बेलन इत्यादि प्रदान किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा सभी वैवाहिक जोडो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया गया#

No comments