#हरदोई:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने विधान परिषद चुनाव के दृष्टिगत मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
#हरदोई:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने विधान परिषद चुनाव के दृष्टिगत मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण। उन्होंने ब्लॉक बावन मुख्यालय स्थित दो मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। खण्ड विकास अधिकारी बावन को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये। ब्लॉक मुख्यालय बावन खण्ड स्नातक के लिए 1बूथ तथा खण्ड शिक्षक के लिए 1 बूथ निर्धारित है#
#इसी प्राकार राजकीय इण्टर कालेज हरदोई में बनने वाले मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। राजकीय इण्टर कालेज हरदोई में 7 खण्ड स्नातक के लिए एवं 1 खण्ड शिक्षक के लिए बूथ निर्धारित है। उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने उक्त केंद्रों पर समस्त आवश्यक व्यवस्था बनाये जाने हेतु निर्देश दिए गए#
#उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि इसी प्रकार तहसील सदर के ब्लॉक हरियावा, पिहानी, टड़ियावां, अहिरोरी, सुरसा एवं बिलग्राम के सांडी एवं अन्य मतदान केंद्रों पर संबंधित खण्ड विकास अधिकारियो को समस्त आवश्यक व्यवस्था कराए जाने हेतु विशेष निर्देश दिए गए#

No comments